
रगड़ा पेटिस रेसिपी: मुम्बई में सबसे अधिक प्रचलित चाट व्यंजन है। पीले मटर से बनाया हुआ यह व्यंजन को सेंके हुए आलू की टिक्की के साथ विभिन्न प्रकार की चटनी, दही, फरसाण के साथ मिलाकर खाया जाता है।
यह व्यंजन का स्वाद तीखा, नमकीन, चटपटा होता है जिसे बिल्कुल गरमा गरम परोसा जाता है।
यह व्यंजन को अल्पाहार या शाम के नाश्ते में सेवन किया जा सकता है। बारिश के मौसम में या फिर ठंडी के मौसम में यह व्यंजन को खाने का मज़ा ही कुछ और है।
यहाँ रेसिपी के माध्यम से यह व्यंजन को तैयार करने की बिल्कुल सरल विधि बताई जा रही है जिसे अनुसरण कर के घर में ही बना सकतें है सात्विक तरीके से यह स्वादिष्ट व्यंजन।
निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:
व्यंजन विधि/ Cuisine | मुम्बई / भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन | रगड़ा पेटिस |
भोजन प्रकार | अल्पाहार |
सात्विक भोजन | हाँ |
मटर भीगने का समय (व्यंजन तैयार करने के एक रात पहले भिगों दें ) | 6 घंटे |
सामग्री तैयार करने का समय | 20Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
कुल समय | 40 Min |
अंश : | 2 व्यक्ति के लिए |
रगड़ा पेटिस रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
सामग्री | मात्रा |
रगड़ा के लिए सामग्री | |
साबुत पीला मटर | 150 gm |
जीरा साबुत | 1 teaspoon |
अदरक (कसा हुआ) | 1 teaspoon |
हल्दी पाउडर | ½ teaspoon |
जीरा पाउडर | 1 teaspoon |
धनिया पाउडर | 1 teaspoon |
लाल मिर्ची पाउडर | ¼ teaspoon |
आमचूर पाउडर | ½ teaspoon |
हरी मिर्च (बारीक काटी हुई) | 2 मिर्च |
शक्कर | ½ teaspoon |
नमक | स्वादानुसार |
सनफ्लॉवर तेल | 2 tablespoon |
पेटिस के लिए सामग्री | |
आलू | 200 gm (3 आलू) |
हल्दी पाउडर | ⅓ teaspoon |
लाल मिर्ची पाउडर | दो चुटकी |
ब्रेड स्लाइस | 2 स्लाइस |
कॉर्नफ्लोर | 2 teaspoon |
नमक | स्वादानुसार |
सनफ्लॉवर तेल (आलू में मिलाने के लिए) | 1 teaspoon |
सनफ्लॉवर तेल (तवा पर पेटिस को तलने के लिए) | 1 tablespoon |
स्वाद और सजावट के लिए | |
दही | 2 tablespoon / आवश्यकता अनुसार |
टोमेटो केचप | 2 teaspoon / आवश्यकता अनुसार |
इमली चटनी | 2 teaspoon / आवश्यकता अनुसार |
हरी चटनी | 1 teaspoon |
भुना जीरा पाउडर | दो चुटकी |
बारीक सेव या फरसाण | 2 tablespoon |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 1 टीस्पून |
चाट मसाला | स्वादानुसार |
काला नमक | स्वादानुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- साबुत सादा मटर को एक गहरे बर्तन में रखें।
- मटर की अनुपात पे बर्तन में मटर की दुगुना मात्रा में पानी डाल दें।
- मटर को 6 घंटे तक भिगोकर रख दें। मटर को रात में भी भिगोकर रखा जा सकता है।
- प्रेशर कुकर में भीगा हुआ मटर और आलू को डालें। प्रेशर कुकर में मटर के अनुपात से दुगना पानी डालें। 2 से 3 सिटी आने तक मटर को उबाल लें। अब आँच बंद करें।
- बंद कुकर की भाँप में सामग्रियों को कुछ देर पकने दें।
- अब कुकर ठंडा होने पर मटर और आलू को छलनी पर रखें एवं पानी को झड़ जाने दें। सामग्रियों को अलग बर्तन में रखें।
- आलू के छिलके को निकाल कर अलग कर दें।

- आलू को हाथ से अच्छी तरह मसल दें। हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक डालें।
- ब्रेड स्लाइस के चार भूरा कोनों को काट कर निकाल दें।
- ब्रेड स्लाइसेस के टुकड़े कर दें और दो टैब्लेस्पून पानी मिलाकर मुलायम कर मसल दें।

- अब मसले हुए आलू में मसले हुए ब्रेड को डालकर अच्छी तरह मसल कर मिला दें।
- मसले हुए आलू पर एक टेबल स्पून तेल डालकर मिला दें। आलू से चिपचिपाहट निकल जाएगी।
- एक तश्तरी में कॉर्नफ्लोर डालें। मसले हुए आलू का चार लोई काट लें।
- हाथ में तेल लगा लें। लोई को हाथ से गोलाकार कर केंद्र में हल्का दबाव देकर चपटा कर देना है। (चित्र संख्या 11-12 को देखें)

- आलू के पेड़े को कॉर्नफ्लोर से लपेट देना है। इस तरह बाकी के लोई को तैयार कर लेना है।
- मध्यम आँच पर एक तवा रखें। तवा पर तेल डालकर गर्म करें।
- आलू के टिक्की को तवे पर रख कर सुनहरी भूरी होने तक सेंक लें।
- आँच को बंद करें। आलू के टिक्कियों को तवे पर रहने दें, गर्म रहेंगी।

- मध्यम आँच पर फ्राइंग पैन रखें। तेल डालकर गर्म करें।
- साबुत जीरा डालकर चटकने दें। कसा हुआ अदरक डालकर कुछ देर भूनें।
- टमाटर डालकर भूनें।
- उबला हुआ मटर को फ्राइंग पैन में डालें।
- हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्ची पाउडर, आमचूर पाउडर, मिलाकर मिश्रण को भुने। आँच को धीमी रखें।
- मिश्रण को करछुल से चलते रहें।
- जब तेल थोड़ा कम होने लगे तब ज़रा तेल मिलाएं।
- मिश्रण को करछुल से कुछ देर चला रहें।

- अब फ्राइंग पैन में दो कप पानी या फिर आवश्यकता अनुसार पानी डाल दें। रसा पतला या गाढ़ा तैयार करने के अनुसार पानी डालें।
- अब स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। शक्कर डालें। सब्ज़ी मिश्रण को करछुल से कुछ देर चला रहें।
- फ्राइंग पैन को ढक दें। आँच को धीमी रखें।
- मध्यम आंच पर पांच मिनट तक मटर को रसा में पकने दें।
- अब ढक्कन को खोलें। सब्ज़ी के स्वाद को परख लें। नमकीन, हल्की खट्टी स्वाद होना चाहिए।
- ज़रूरत होने पर आवश्यकता अनुसार सब्ज़ी में मसाला या फिर नमक मिलाकर स्वाद को संतुलित करें।
- आँच को बंद करें।
- सब्ज़ी तैयार है। एक अलग बर्तन में रखें।
परोसने की विधि

- तश्तरी में आलू के पेटिस को रखें।
- उसके उपर आवश्यकता अनुसार रगड़ा डालें।
- ऊपर से इमली की चटनी, हरी चटनी टोमेटो केचप, दही, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, बारीक सेव या फरसाण डालें। ऊपर से धनिया पत्ता छिड़कें।
- गरमा गरम परोसें।
टिप्स:
- यह सम्पूर्ण सात्विक व्यंजन है। इस रेसिपी में प्याज, लहसुन का उपयोग नहीं किया गया है। यह व्यंजन व्रत, धार्मिक अनुष्ठान, कोई भी प्रकार के भोज, इत्यादि के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
- यह व्यंजन बनाते समय या परोसते वक्त अलग से प्याज़, लहसुन का उपयोग आवश्यकता अनुसार किया जा सकता है।
- यह व्यंजन को परोसते समय पसंद अनुसार कोई भी चटनी मिलाई जा सकती है। चटनी से ही यह व्यंजन का स्वाद खुलकर आता है।
- जैन व्यंजन में आलू या कोई भी जड़ वाली सब्ज़ीयों का उपयोग न करें।