
पत्ता गोभी से जुड़ी कुछ कही अनकही बातें।
पत्तागोभी का परिचय।
पत्ता गोभी एक लोकप्रिय सब्ज़ी है जिसका व्यंजन आम तौर पर हर किसी के घर में तैयार होता है। भारत में इस सब्ज़ी को खास कर स्ट्रीट चीनी फ़ूड में अधिक इस्तेमाल करते हुए देखा जाता है।
पत्ता गोभी का वैज्ञानिक नाम ब्रेसिका ओलेरेसिया (Brassica Oleracea) है।
- पत्ता गोभी से जुड़ी कुछ कही अनकही बातें।
- पत्तागोभी किस देश में पहले उगाई गयी?
- पत्ता गोभी के पौष्टिक तत्त्व।
- पत्तागोभी में कौन से विटामिन की अधिकता है।
- पत्तागोभी के सेवन से शरीर को क्या लाभ होता है?
- विश्व के किस देश में पत्तागोभी की अधिक खपत होती है?
- पूरे विश्व में पत्तागोभी के उत्पादन में भारत कितने नम्बर पर है?
- पत्तागोभी का सेवन कब नहीं करना चाहिए?
- पत्तागोभी से क्या क्या व्यंजन बनाएं जा सकते हैं?
- FAQ
पत्तागोभी किस देश में पहले उगाई गयी?
यह सब्ज़ी को कौनसा देश में पहले उगाया गया इसके लिए अनेक मतभेद है, परंतु आधुनिक अध्यन से यह पता चलता है कि इसकी जंगली प्रजाति पश्चिम यूरोप, प्राचीन ग्रीस, रोमानिया, प्राचीन मिस्र में पहले से ही मौजूद थी। समय के साथ और सभ्यता के आदान प्रदान में वर्तमान समय में यह सब्ज़ी अब दुनिया के हर कोने में सुलभ है।
पत्ता गोभी के पौष्टिक तत्त्व।
यह सब्ज़ी में लगभग 92% पानी मौजूद है। शेष भागों में विटामिन, कार्बोहायड्रेट, खनिज मौजूद है। प्रोटीन बहुत कम है और फैट न के बराबर है।
पत्तागोभी में कौन से विटामिन की अधिकता है।
यह सब्ज़ी विटामिन-सी और विटामिन-के का मुख्य स्रोत है।
पत्तागोभी के सेवन से शरीर को क्या लाभ होता है?
यह सब्ज़ी में मौजूद फाईटोकेमिकल शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।
- अध्यन से पता चला है कि यह सब्ज़ी कैंसर बीमारी प्रतिरोधक है।
- यह सब्ज़ी सूजनरोधि होने के कारण मांसपेशियों में, हड्डि या जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने में सहायक है।
विश्व के किस देश में पत्तागोभी की अधिक खपत होती है?
पूरे विश्व में यह सब्ज़ी की सबसे ज़्यादा खपत रूस देश में होती है।
पूरे विश्व में पत्तागोभी के उत्पादन में भारत कितने नम्बर पर है?
यह सब्ज़ी के उत्पादन में भारत पूरे विश्व में दूसरे नंबर पे है।
पत्तागोभी का सेवन कब नहीं करना चाहिए?
थाइरोइड से पीड़ित व्यक्ति को यह सब्ज़ी का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए निजी चिकित्सक की सलाह लें।
पत्तागोभी से क्या क्या व्यंजन बनाएं जा सकते हैं?
पत्ता गोभी से पकौड़े, मनचाउ सूप, हॉट एंड सावर सूप, सलाद, सब्ज़ी इत्यादि तैयार किया जाता है।
FAQ
Q. पत्ता गोभी खाने के क्या फायदे हैं?
Ans :-पत्ता गोभी, विशेष रूप से लाल गोभी, बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और अन्य हृदय-सुरक्षात्मक एंटीऑक्सिडेंट के स्तर को बढ़ाती है। यह “ऑक्सीडाइज़्ड” एलडीएल नामक किसी चीज़ को कम करने में भी मदद करता है, जो धमनियों के सख्त होने से जुड़ा है और चूंकि यह सूजन को कम करता है, इसलिए यह हृदय रोग को रोकने में मदद कर सकता है।
Q. अगर मैं रोज पत्ता गोभी खाऊं तो क्या होगा?
Ans :- इसमें एक उत्कृष्ट पोषक तत्व है और विशेष रूप से विटामिन सी और के में उच्च है। इसके अलावा, गोभी खाने से कुछ बीमारियों के जोखिम को कम करने, पाचन में सुधार और सूजन से निपटने में मदद मिल सकती है।
Q. क्या पत्ता गोभी खाकर वजन कम किया जा सकता है?
Ans :- जी हाँ, वजन घटाने के लिए पत्तागोभी का सेवन सही मात्रा में रोज़ के सलाद में शामिल करें। इसके सेवन से पेट तो भरेगा परन्तु शरीर को कम मात्रा में कैलोरी प्राप्त होगी। शरीर अपने आवश्यकता अनुसार पहले से मौजूद अतिरिक्त कैलोरी को काम में लगायेगा। इस तरह पत्तागोभी वजन घटाने में सहायक है।
एक कप पकी हुई गोभी में केवल 33 कैलोरी होती है, और यह वसा में कम और फाइबर में उच्च होती है। पत्ता गोभी त्वचा को स्वस्थ, टोंड, दाग-धब्बों से मुक्त और चमकदार बनाए रखने में भी मदद करती है; यह एंटीऑक्सिडेंट (विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन सहित) में समृद्ध है।
Q. क्या पत्ता गोभी आपके बालों के लिए अच्छी है?
Ans :-बालों के विकास में सहायक: पत्तागोभी में विटामिन ए होता है जो एक एंटीऑक्सिडेंट है जो आपके बालों के विकास को बढ़ाता है। आपको बस इतना करना है कि कुछ गोभी उबाल लें और अपने स्कैल्प पर थोड़ा नींबू का रस मिलाएं और इससे बालों के विकास में मदद मिलेगी। इससे अपने स्कैल्प की धीरे से मालिश करें और इसे आधे घण्टे तक सूखने दें। उसके बाद सर को धो लें।
Q.क्या बैंगनी गोभी वजन कम करने में आपकी मदद करती है?
Ans :-बैंगनी गोभी में तुलनात्मक रूप से अधिक पोषक तत्व और कम कैलोरी होती है जो इसे वजन घटाने वाले लोगों के लिए एक आदर्श सब्जी बनाती है। यह लाल सब्जी आहार फाइबर, अच्छी गुणवत्ता वाले कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, भरपूर मात्रा में विटामिन और अन्य आवश्यक खनिज मौजूद है।
Submit your review | |