
क्रिस्पी फ्राइड चिकन रेसिपी को अनुसरण कर के आसानी से तैयार करें यह स्वादिष्ट कुरकुरा प्रोटीन से भरपूर स्टार्टर व्यंजन जो हर पार्टी की शान है।
क्रिस्पी फ्राइड चिकन क्या है?
यह व्यंजन के नाम से ही पता चल जाता है कि इसकी प्रधान सामग्री चिकन यानी मुर्गी है।
मांसाहारी भोजन शैली में चिकन के मांस से बने हुए सारे व्यंजन विश्व के सभी देशों में लोकप्रिय है।
यह व्यंजन को तैयार करने के लिए मुर्गी के हड्डी युक्त मांस अथवा हड्डी रहित मांस के टुकड़ों को अंडा, मैदा, कॉर्नफ्लोर के घोल में लपेटकर उस पर ब्रेड क्रम्बस लगाकर तेल में तलकर तैयार किया जाता है। यह व्यंजन को कॉकटेल स्नैक्स अथवा स्टार्टर्स स्नैक्स के तौर पर मुख्य भोजन से पहले सलाद, सॉस, केचप, चटनी के संग परोसा जाता है।
- पूरे विश्व में लगभग सभी शहरों का यह एक लोकप्रिय बहुप्रचलित व्यंजन है। यहाँ भारत देश में यह व्यंजन हर गली, नुक्कड़, रास्ते के किनारों के खान पान की दुकान, रेस्टोरेंट एवं फाइव स्टार होटलों में उपलब्ध हैं।
- यह व्यंजन कोई भी अनुष्ठान या कॉकटेल पार्टी के लिए एक उपयुक्त स्टार्टर है।
- यह व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है।
- क्योंकि यह व्यंजन में मुर्गी का मांस है तो इसके सेवन से हमारे शरीर को प्रोटीन इत्यादि पोषक तत्व तुरंत प्राप्त होता है।
- यह व्यंजन को तैयार करने के लिए बहुत आसान सा विधि बताई गई है।
- व्यंजन विधि के लिए के नीचे दिए हुए पद्धति का अनुसरण करें।
व्यंजन के वर्गीकरण
व्यंजन शैली / Cuisine | वेस्टर्न कंट्री कुइज़ीन |
भोजन चुनाव | मांसाहारी (मुर्गी) |
रंधन पाक समय
सामग्री तैयारी करने का समय | 4 Hrs. |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 10 Mins |
कुल समय | 4 Hrs. 10 mins |
सर्विंग
अंश / पोरशन | 3 व्यक्तियों के लिए |
क्रिस्पी फ्राइड चिकन रेसिपी के लिए सामग्री। Ingredients
मुर्गी के मांस के टुकड़े (समान वजन के छः टुकड़ो का उपयोग हुआ है) | 350 gm |
अदरक–लहसुन पेस्ट | 1 tablespoon |
मिर्ची पाउडर (वैकल्पिक) | ½ teaspoon |
कालीमिरी पाउडर | ⅓ teaspoon |
सफेदमिरी पाउडर | ⅓ teaspoon |
ऑरेगैनो | ½ teaspoon |
निम्बू रस | ½ निम्बू |
नमक | स्वाद अनुसार |
सनफ्लॉवर तेल (तलने के लिए) | आवश्यक्ता अनुसार |
कोटिंग के लिए सामग्री
अंडा | 2 अंडें |
मैदा | 2 tablespoon |
कॉर्नफ्लोर | 2 tablespoon |
खाने का सोडा (वैकल्पिक) | 1 चुटकी |
1 चुटकी |
व्यंजन के संग में परोसने के लिए सलाद
चित्र एवं व्यंजन की विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- मुर्गी के मांस के टुकड़ों को पानी से अच्छी तरह धो लें। पानी को पूरी तरह झड़ जाने दें। उसके बाद फ्रीजर में लगभग चार घण्टे के लिए रख दें।
- अब चार घण्टे के बाद मुर्गी के मांस को फ्रीज से निकालें। बर्फ को गल जाने दें।
- एक कटोरी में पिसा हुआ अदरक–लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, कालिमिरी पाउडर, सफेदमीरी पाउडर, ऑर्गेनो, निम्बू का रस, स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- मांस और मसालों को अच्छी तरह मिला दें।
कोटिंग के लिए घोल बनाने की विधि

- एक गहरी कटोरी में कॉर्न फ्लौर, मैदा, एक चुटकी सोडा, स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।(चित्र संख्या 4 को देखें)।
- अंडों को फोड़कर कॉर्न फ्लौर, मैदा में डालकर फेंट लें। अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा चिपचिपा मिश्रण तैयार कर लें। (चित्र संख्या 4 को देखें)।
कोटिंग लगाने की विधि
- मांस के टुकड़ों को मैदा-अंडे के मिश्रण में डालकर लेप को अच्छी तरह से उस पर लगा दें। (चित्र संख्या 5-6 को देखें)
- अब लेप लगा हुआ मांस को ब्रेड क्रम्बस पर रखें। सूखे हुए दूसरे हाथ से ब्रेड क्रम्बस पर भीगे हुए मांस को लपेट दें।(चित्र संख्या 7 को देखें)
- गीले मांस पर ब्रेड क्रम्बस लगाते वक्त हमेशा सूखे हुए दूसरे हाथ का उपयोग करें।
कच्चे व्यंजन को जमाव(सेट) करने की विधि

- ब्रेडक्रम्बस लगे हुए मांस को एक हवा रहित डिब्बे में भरकर फ्रिज में आधे घण्टे के लिए रखें। यह करने से मांस पर ब्रेड क्रम्बस स्थिर होकर ठीक से चिपक जायगा। (चित्र संख्या 8 को देखें)
- आधे घण्टे के बाद कच्चे व्यंजन को फ्रिज से बाहर निकाल लें।
डबल कोटिंग लगाने की विधि
(चित्र संख्या 9 से 11 को देखें)
- एक अलग तश्तरी पर ब्रेड क्रम्बस डालकर रखें।
- ब्रेडक्रम्बस लगे हुए मांस के टुकड़ो को दोबारा कोटिंग करना है। हर टुकड़े को लेकर मैदा-अंडे के मिश्रण में डालकर लेप को अच्छी तरह उस पर लगा दें।
- अब लेप लगा हुआ मांस को ब्रेड क्रम्बस पर रखें। दूसरे सूखे हुए हाथ से ब्रेड क्रम्बस पर टुकड़ों को लपेट दें।
- ब्रेड क्रम्बस लगाते वक्त हमेशा सूखे हुए दूसरे हाथ का उपयोग करें।
- मांस पर लगे हुए ब्रेड क्रम्बस को हथेली से हल्का हल्का दबा दें।
व्यंजन को तलने की विधि

- कच्चे व्यंजन को एक अलग तश्तरी पर रखें।
- मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल गरम होने पर कच्चे व्यंजन को सुनहरा भूरा होने तक तलें।
- तल जाने पर व्यंजन को कढ़ाई से निकालते वक्त अतिरिक्त बहते तेल को झड़ जाने दें।

- तले हुए व्यंजन को टिश्यू पेपर पर रखें। अतिरिक्त तेल निकल जाने दें।
- इस तरह सब तल लें।
- व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- पसंद अनुसार चाट मसाला, काला नमक छिड़कें।
सजावट के लिए
सलाद संग परोसने की विधि
टिप्सः
- व्यंजन तैयार करते समय सामग्री की मात्रा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। संतुलन और स्वाद का ध्यान रखें।
- यह व्यंजन को तैयार करने के लिए हमेशा एक केजी से कम वजन वाली मुर्गी के मांस का चयन करें। परिणाम अधिक मुलायम होगा।
- मुर्गी के छाती का मांस रेशेदार हो सकता है।
- मैरीनेशन करने की एक पद्धति में मुर्गी को मैरिनेट करने के लिए छाछ या दही के घोल में मुर्गी मांस के टुकड़ों को डालकर फ्रिज के अंदर लगभग चार घण्टे के लिए रख दिया जाता है। यह प्रक्रिया से मांस नरम एवं मुलायम हो जाता है।
- यह व्यंजन को तैयार करने के लिए प्रधानतः हड्डी सहित मुर्गी के टांग यानी ड्रमस्टिकस का उपयोग किया जाता है।
- बच्चों का ध्यान रखते हुए तीखे स्वाद को संतुलित रखें।
- यह व्यंजन को तलते वक्त तेल का तापमान संतुलित रखें। अच्छे परिणाम के लिए तेल गरम होने पर आंच को धीमी एवं मध्यम के बीच मे रखें। व्यंजन बिल्कुल कुरकुरा होगा।
मुर्गी से बने अन्य रेसिपीज को देखें
FAQ
Q. तले हुए चिकन के कुरकुरे होने का क्या कारण है?
Ans :- चिकन के मांस को कॉर्नफ्लोर, मैदा, एवं अंडे का प्रलेप देकर ब्रेडक्रम्बस अथवा कॉर्नफ़्लेक्स के चूड़ा में लपेट कर तल ने पर अंतिम परिणाम कुरकुरा होता है।
Q.आप फ्राइड चिकन को क्रिस्पी कैसे बनाते हैं?
Ans :- Ans चिकन के मांस को कॉर्नफ्लोर, मैदा, एवं अंडे का लेप देकर ब्रेडक्रम्बस अथवा कॉर्नफ़्लेक्स के चूड़ा में लपेट कर गर्म तेल में तल ने पर अंतिम परिणाम कुरकुरा होता है। अधिक कुरकुरापन के लिए डबल फ्राई करें।
Q. तली हुई चीजों को क्रिस्पी रखने का सबसे अच्छा तरीका?
Ans :- तली हुई चीजों का कुरकुरापन लंबे समय तक बनाये रखने के लिए व्यंजनों को गर्म ओवन के अंदर रखें अथवा ऐसे स्थान पर रखें जहां व्यंजन को आग का ताप प्राप्त होता रहे। इस तरह से व्यंजन लंबे समय तक कुरकुरा रहेगा।
Q.मेरा तला हुआ चिकन क्रस्ट खस्ता क्यों नहीं है?
Ans :- व्यंजन के क्रस्ट या आवरण परत को ख़स्ता, कुरकुरा करने के लिए सम परिमाण मैदा, कॉर्नफ्लोर का उपयोग करें। मैदा एवं कॉर्नफ्लोर में परिमाण अनुसार खाने का सोडा मिलाएं। गाढ़ा तरल मिश्रण तैयार करने के लिए अंडे का उपयोग करें।
Q.कुरकुरा तलने के लिए कौन सा आटा सबसे अच्छा है?
Ans :- कुरकुरा तलने के लिए मैदा, कॉर्नफ्लोर, चावल का आटा अथवा अरारोट का उपयोग करें।
Q.क्या बेकिंग सोडा खाने को क्रिस्पी बनाता है?
Ans :- मैदा, बेसन जैसी सामग्रियों में चुटकी भर खाने का सोडा मिलाकर तलने से व्यंजन ख़स्ता एवं कुरकुरा होता है। यह सोडा का एक जैविक रसायन प्रकृति है जिसका लाभ पाक रंधन कला में लिया जाता है। सोडा के इस प्रकृति का वैज्ञानिक विश्लेषण है परन्तु यहाँ पर उस विषय पर आलोचना की कोई आवश्यकता नहीं है। खाने का सोडा को अंग्रेज़ी में बेकिंग सोडा कहा जाता है।
Q.क्या चिकन तलने से पहले कमरे का तापमान होना चाहिए?
Ans :- चिकन अथवा कोई भी खाद्य सामग्री को साधारण तापमान पर लाकर उपयोग करने से अंतिम परिणाम अच्छा होता है।
फ्रिज में रखी हुई सामग्री अतिरिक्त मात्रा में ठंडी हो जाती है। अतिरिक्त ठंडी सामग्री को गर्म तेल, गर्म भाँप अथवा आग पर रखने से उसकी परत सिकुड़ने लगती है। ऊपर की परत तुरंत पक कर अंदर के भाग कच्चा रह जाता है। व्यंजन का कोई किनारा पकता है तो किसी किनारे ओर कच्चा रह जाता है।
Q.चिकन को दूध में भिगोने से क्या होता है?
Ans :- चिकन को मैरिनेड करने के लिए छाछ में डुबोकर रखा जाता है जिससे मांस के परत मुलायम हो जाती है। छाछ के अभाव में फेंटे हुए दही में चिकन को भिगोंकर रखने से भी मांस मुलायम एवं नरम हो जाता है। मांस की परत को नरम करने के लिए अम्लदार छाछ अथवा दही ही कारगर है जब कि साधारण दूध का उपयोग से उचित परिणाम नहीं मिलता है क्योंकि साधारण दूध अम्लीय नहीं होता है।
Q.क्या कॉर्नस्टार्च तलने के लिए आटे से बेहतर है?
Ans :- तल कर बनने वाले व्यंजनों में साधारण आटा से बेहतर मैदा, अरारोट और कॉर्नस्टार्च है। यह तीन खाद्य पदार्थों को कुरकुरा बनाने में सहायक है। अच्छे परिणाम के लिए सामग्रियों को संतुलित मात्रा में मिलाकर उपयोग करने से व्यंजन का परिणाम बहुत अच्छा होता है। कॉर्नस्टार्च लगभग पूरी तरह से स्टार्च होता है जबकि आटे में स्टार्च की मात्रा कम होती है एवं इसमें ग्लूटेन होता है। जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी हैं उनके लिए कॉर्नस्टार्च उपयुक्त है।
Q.चिकन को दूध में कब तक भिगोना चाहिए?
Ans :- चिकन को नरम करने के लिए लगभग चार घण्टे तक फ़रमेंटेड दूध यानी बटरमिल्क में भिगों कर रखें। बटर मिल्क को हिंदी में छाछ कहते हैं। छाछ के अभाव में खट्टे दही को थोड़ा पानी में घोलकर जो मिश्रण तैयार होगा उसमें चिकन को चार घण्टे तक भिगों कर रखना है।
Submit your review | |