देसी मकई सलाद खाइये और सेहत बनाइये | Country Sweet Corn Recipe in Hindi

Desi makai salad Recipe Final Step

देसी मकई सलाद

देसी मकई सलाद रेसिपी विस्तारित रूप से पूर्ण विधि एवं वास्तविक चित्रों के साथ इस पटल पर दी गई है। इसे अनुसरण कर कभी भी यह पौष्टिक व्यंजन को तैयार किया जा सकता है। यह व्यंजन बिल्कुल कम समय पर बनकर तैयार हो जाता है जिसे सहभोजन अथवा हल्का भोजन विकल्प की तरह सेवन किया जा सकता है। 

जानिए यह सलाद के बारे में

यह व्यंजन को तैयार करने के लिए पूर्ण रूप से पकाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि यह कुछ मिनटों में ही तैयार किया जा सकता है। इसमें लगनेवाली सब्ज़ियाँ कच्ची ही सेवन उपयुक्त है। परन्तु मकई को पानी में उबालकर पका लिया जाता है जिससे यह व्यंजन सहजपाच्य बन जाता है।

यह व्यंजन को सह भोजन की तरह समावेश किया जाता है अथवा दो मुख्य भोजन के बीच के वक्त में भूख मिटाने के लिए भी यह व्यंजन को नाश्ता अथवा अल्पाहार जैसा सेवन किया जा सकता है। यह भूख को मिटाने के साथ साथ शरीर को संतुलित मात्रा में पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन, प्रोटीन, खनिज प्रदान करने में सक्षम है। 

यह व्यंजन कैसे बनता है?

यह व्यंजन की मुख्य सामग्री देसी मकई है जिसे कच्चा अथवा गर्म पानी में हल्का उबालकर उपयोग में लाया जाता है। सब्ज़ियाँ जैसे गाजर, टमाटर, खीरा, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, धनिया पत्ता को बारीक काटकर मिलाना होता है। निम्बू का रस, काली मिरी एवं स्वादानुसार नमक डालकर स्वाद को संतुलित करना है। इस तरह झटपट सेवन के लिए यह व्यंजन को तैयार किया जाता है।

क्या यह व्यंजन बनाना कठिन है?

यह व्यंजन एक पौष्टिक चटपटा स्वादिष्ट सहभोजन है जिसे बनाना सबसे सरल है। सब्ज़ियों को सिर्फ नमक एवं निम्बू के रस में मिलाना होता है और यह व्यंजन बनकर तैयार हो जाता है। 

ऐसे समावेश करें यह व्यंजन को भोजन सूची में 

यह व्यंजन को कोई भी समय पर, मध्य अवकाश में अथवा मुख्य भोजन के समय सहभोजन की तरह शामिल किया जा सकता है।

क्या यह व्यंजन को कॉकटेल पार्टी में शामिल किया जा सकता है?

यह स्टार्टर एवं सह भोजन के तौर पर हर पार्टी भोज के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

बच्चों को पसंद आएगा यह व्यंजन

यह व्यंजन का स्वाद बहुत चटपटा एवं लज़ीज़ होता है। बच्चों को चटपटे व्यंजन बहुत पसंद आते हैं। बच्चों के सेवन उपयुक्त व्यंजन में तीखा सामग्रियों का उपयोग कम करें या बिल्कुल न करें। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए यह व्यंजन एक उपयुक्त चयन है।

निम्न में दिए हुए विधि को अनुसरण करें और सरलता से बनाएँ यह व्यंजन ।

व्यंजन के वर्गीकरण

व्यंजन विधि/ Cuisineभारतीय
भोजन चुनाव शाकाहारी
व्यंजन  नामदेसी मकई सलाद

आहार के प्रकार

शाकाहारीहाँ

रंधनपाक समय  

सामग्री तैयार करने का समय05 Mins 
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम02 Mins
कुल समय 07 Mins 

सर्विंग

अंश 2 व्यक्ति के लिए

देसी मकई सलाद रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients

सामग्रीमात्रा
मकई (भिगोया हुआ)1 मकई
खीरा (बारीक कटा हुआ)2 tablespoon
गाजर (बारीक कटा हुआ) 2 tablespoon
टमाटर (बारीक कटा हुआ) 2 tablespoon
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)1 मिर्च
धनिया पत्ता  (बारीक कटा हुआ)2 tablespoon
निम्बू का रस 2 tablespoon
काली मिरी (कुटी हुई)½ teaspoon
ओरेगैनो2 चुटकी
जैतून का तेल (वैकल्पिक)1 tablespoon
सेंधा नमक / साधारण नमकस्वादानुसार

व्यंजन की विधि चित्र सहित (प्रिपरेशन मेथड) 

Desi makai salad Recipe Step 1
  • मकई के पत्तों को निकालकर अलग कर दें एवं अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • कुकर में दो कप पानी डालकर मकई को एक सिटी आने तक पका लें। आँच को मध्यम रखें।
  • आँच को बंद करें। कुकर ठंडा होने पर मकई को निकाल लें। मकई को गलने न दें।
  • एक चम्मच से मकई के दानों को निकाल लें और डंडी को अलग कर दें। (चित्र संख्त 4 को देखें)।
Desi makai salad Recipe Step 2
  • अब एक गहरे बर्तन में कटे हुए टमाटर, खीरा, शिमला मिर्च, गाजर धनिया पत्ता डाल दें।
  • अब मकई को डालें।
  • काली मिरी, ओरेगैनो डालकर मिला दें।
  • स्वदानुसार सेंधा नमक डालकर मिलाएं।
  • निम्बू रस डालकर मिला दें।
Desi makai salad Recipe Step 3
  • जैतून का तेल डालें।
  • सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला दें।
  • स्वाद को परख लें। खट्टा, नमकीन, चटपटा स्वाद होना चाहिए।
  • व्यंजन तैयार है।

सजावट के लिए 

बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता ऊपर से छिड़क दें।

परोसने की विधि

  • व्यंजन को फ्रिज में रखें।
  • यह व्यंजन को कोई भी भोजन के संग सलाद अथवा सह भोजन की तरह ठंडा ठंडा परोसें।

टिप्स:

  • यह व्यंजन को तैयार करने के लिए ताज़ी सामग्रियों का उपयोग करें।
  • कच्ची सब्ज़ियों का सेवन करने से पहले नमक पानी में कुछ देर तक डुबोकर रखें। दोबारा धोकर फिर सेवन के लिए उपयोग करें।
  • सात्विक व्यंजन तैयार करने के लिए प्याज़ का उपयोग न करें।
  • जैन आहार तैयार करने के लिए गाजर, प्याज़ इत्यादि कंद मूल सब्ज़ियों का उपयोग न करें।
  • जैतून तेल का उपयोग करना वैकल्पिक है। तील का तेल भी उपयोग में लाया जा सकता है।
  • यह व्यंजन को हमेशा ठंडा परोसा जाता है।
  • नमक मिलने के बाद सब्ज़ियों से पानी निकलने लगता है। इसलिए सेवन से कुछ देर पहले यह व्यंजन में नमक मिलाना श्रेस्ठ होगा।  

FAQ

Q.मकई का सलाद किससे बना होता है?

Ans:- मकई का सलाद उबले ताज़ा देसी मकई के दाने, खीरा, गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, धनिया पत्ता से बना होता है।

Q.मकई का सलाद स्वस्थ क्यों है?

Ans:- मकई में मुख्य पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन जैसे विटामिन ए, थियामिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, पैंटोथेनिक एसिड, फोलेट, विटामिन बी6, विटामिन इ, बीटा कैरोटीन, लुटेिन, जेक्सनथीं, मैग्नीशियम, फ़ास्फ़रोस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, सेलेनियम, आयरन, कैल्शियम मौजूद है। मकई कई प्रकार से स्वास्थ्य वर्धक है। इसके सेवन से दिल के स्वास्थ को मजबूती मिलती है। हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। यह पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है जिस से पेट में अतिरिक्त वसा गलने लगता है। हड्डियों को मजबूती देने में सक्षम है। त्वचा एवं केश को उज्ज्वलता प्रदान करती है।

Q.क्या मैं कच्ची मकई खा सकता हूँ?

Ans:- कच्ची  मकई का सेवन किया जा सकता है। परन्तु कच्चा खाने से पहले दानों को सही तरह से साफ कर लेना आवश्यक है। सेवन के बाद मकई को पचने में अधिक समय लगता है इसलिए कच्ची मकई को थोड़ा भूनकर अथवा उबालकर सेवन करने से सहजपाच्य होगा।

Q.क्या मकई वजन घटाने के लिए अच्छी है?

Ans:- मकई के सेवन से पाचन तंत्र की कार्य में वृद्धि होती है जिस से पेट में जमे वसा को गलाने में सहायक है। परन्तु कोई भी खाद्य वस्तु का अधिक सेवन उचित नहीं। इसमें कार्बोहायड्रेट की मात्रा में अधिकता है जो मोटापा का कारण बन सकता है।

Q.स्वीट कॉर्न खाने के क्या फायदे हैं?

Ans:- स्वीटकॉर्न के मुख्य पोषक तत्व में से एक इसकी उच्च फाइबर सामग्री है और जैसा कि हम जानते हैं कि फाइबर युक्त आहार हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्यों कि यह पाचन में मदद करता है। यह हृदय की बीमारी, मधुमेह की तकलीफ एवं आंत्र  से जुड़े दिक्कतों से राहत दे सकता है। फाइबर युक्त भोजन का सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रहने में मदद करता है।

Q.क्या उबला हुआ स्वीट कॉर्न डाइटिंग के लिए अच्छा है?

Ans:-  यह सम्पूर्ण आहार जैसी पुष्टि देने में सक्षम है। मुख्य भोजन के समय खाद्य तालिका में इसे शामिल करना चाहिए। अल्प अल्प मात्रा में मुख्य भोजन के समय अथवा दो मुख्य भोजन के बीच में अल्पाहार की तरह इसका सेवन करते रहना चाहिए। इस तरह नियंत्रित रूप से इसका सेवन करने से डाइटिंग के लिए यह एक उत्तम चयन है।

Q.डिब्बा बंद स्वीट कॉर्न स्वस्थ है?

Ans:- डिब्बा बंद स्वीट कॉर्न वैसे तो स्वस्थ ही होता है परन्तु सामग्री को लंबे समय तक ताज़ा रखने के लिए कृतिम रासायनिक पदार्थ मिलाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए कभी कभी अच्छा नहीं भी हो सकता है। इसलिए सेवन जे लिए ताज़ा खाद्य सामग्रियों का चयन करना ही सर्वदा उत्तम है।

Submit your review
1
2
3
4
5
Submit
     
Cancel

Create your own review

स्वादिष्ट रेसिपी
Average rating:  
 0 reviews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top