
भारतीय भोजन शैली में दूध-दही-लस्सी (Dahi Lassi) का योगदान महत्वपूर्ण है। प्राचीन काल से लेकर इस अत्याधुनिक दशक में भी दूध और दूध से बने विभिन्न व्यंजनों की मांग स्थायी और लोकप्रिय भी है।
हम में से किसी-किसी को दूध पसंद नही है। उनके लिए इसका समाधान है दही, घी, मक्खन या पनीर।
दूध जितना ही फायदा हमे दही से मिलता है। ऊपर से अतिरिक्त लाभ की बात यह है कि दूध, दही (Dahi) बनने से विटामिन सी की वृद्धि होती है।
दही से सेहत का लाभ हम सबको पता ही है। यह पाचन क्रिया, हजम शक्ति आदि को मजबूती देने में सहायक सिद्ध है।
दही लस्सी कई प्रकार की विधि से बनाए जाते हैं। यहाँ पर हम साधारण और आसान तरीके से दही की मीठी लस्सी कैसे बनाएं यह विधि साँझा करेंगे।
तो आइए बनाते हैं दही की लस्सी। निम्न में दिए हुए पद्धति अनुसरण करें;
व्यंजन शैली/Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | पेय (शाकाहारी) |
जैन व्यंजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 5 Mins |
अंश भाग/पोरशन | 2-4 लोगों के लिए |
सामग्री
दही | 500gm |
चीनी पाउडर | 300 gm/ अथवा स्वाद अनुसार |
गुलाब जल | 20 ml |
पानी | वैकल्पिक |
बर्फ टुकड़े | 6-8टुकड़े |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- चीनी को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें।
- दही को चीनी से मिलाकर मिक्सी में कुछ देर चला लें।
- गुलाब जल या केवड़ा जल मिलाएँ।बर्फ के टुकड़े मिला दें। लस्सी तैयार है।

ठंडी लस्सी को गिलास में परोसें।
टिप्स
- लस्सी बनाने के लिए दही जितना जमा हुआ या गाड़ा होगा परिणाम उतना अच्छा होगा।
- चीनी को हमेशा पीस कर पाउडर बना लें। इससे चीनी तुरंत घुल जाता है। दानेदार चीनी को गलकर घुलने में अधिक वक्त लगता है।
- मधुमेह या शुगर से पीड़ित व्यक्ति के लिए मीठी लस्सी नुकसान दायक हो सकता है। इस बात का निश्चय ध्यान रखें।
