
Restaurant Style Egg Curry
रेस्टोरेंट जैसा बनाएं लज़ीज़ टेस्टी अंडा करी
अंडा और अंडे से बना हुआ हर व्यंजन को पूरे विश्व भर में लोग पसंद करतें हैं। अंडा का सेवन से हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक तत्व प्राप्त होता है। अंडा प्रोटीन का मुख्य स्रोत है।
यहाँ पर रेस्टोरेंट या ढाबा शैली का अंडा करी की रेसिपी २२ आकर्षक चित्रों के संग श्रृंखला में सरल और आसान विधि से बताया गया है।
निम्न में दिए हुए विधि को अनुसरण करें और झटपट तैयार करें अंडा करी।
व्यंजन शैली/ Cuisine | उत्तर भारतीय / भारतीय |
भोजन चुनाव | नॉन वेजीटेरियन |
व्यंजन | अंडा करी |
जैन भोजन | नहीं |
सामग्री तैयार करने का समय | 15-20Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15-20 Mins |
अंश | 2-4 जन के लिए |
सामग्री | Ingredients
सामग्री | मात्रा |
अंडा | 4 अंडे |
तेल(तलने के लिए) | 1 teaspoon/ अवश्यकता अनुसार |
रसा / ग्रेवी के लिए | |
प्याज़ (उबला हुआ) | 60 gm/ 1 प्याज़ |
टमाटर (उबला हुआ) | 30 gm/ 1 छोटा टमाटर |
अदरक (उबला हुआ) | 5 से 10 gm/ छोटा टुकड़ा |
लहसुन (उबला हुआ) | 4 कलियाँ |
प्याज़ (बारीक काटा हुआ) | 60 gm/ 1 प्याज़ |
टमाटर (बारीक काटा हुआ) | 30 gm/ 1 छोटा टमाटर |
अदरक-लहसुन पेस्ट | 1 teaspoon |
हल्दी पाउडर | ½ teaspoon |
जीरा पाउडर | ½ teaspoon |
धनिया पाउडर | ½ teaspoon |
लाल मिर्ची पाउडर | ¼ teaspoon |
कश्मीरी मिर्ची पाउडर(वैकल्पिक | ½ teaspoon |
हरा मिर्च (बीच से कटी हुई) | 2 हरा मिर्च |
तेज पत्ता | 1 पत्ता |
गरम मसाला | ¼ teaspoon |
नमक | स्वाद अनुसार |
सनफ्लॉवर तेल | 1 teaspoon |
सजावट के लिए | |
धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई) | 1 टीस्पून |
विधि:
अंडा उबालना और तलना:

- पानी में 1 टीस्पून विनेगर और 1 टीस्पून नमक डालकर गरम करें। कच्चा अंडों को गरम पानी में 15 मिनट तक उबालें। आँच मद्यम रखें।
- पानी ठंडा होने पर अंडों को पानी से निकाल कर छिलका निकाल दें।
- छिलका रहित अंडों को एक बार पानी में धो लें।

- अंडों में एक चिमटी हल्दी पाउडर छिड़क कर मिला दें। इस से अंडों में रंगत आएगी।
- धीमी आंच पे फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें और अंडों को पिला-भूरा छाला होने तक तल लें।
- आँच को बंध करें।
- अंडों को फ्राइंग पैन से निकाल कर एक अलग बर्तन में रखें।
रसा/ ग्रेवी तैयार करने की विधि:

- उबाला हुआ प्याज़, लहसुन, अदरक को मिक्सी में पीस लें। एक अलग बर्तन में रखें।
- उबला हुआ टमाटर से उपर का छिलका निकाल कर हटा दें।
- टमाटर को मिक्सी में पीस कर अलग बर्तन में रखें।

- मध्यम आंच पे फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें।
- एक तेजपत्ता डालें। अब कटा हुआ प्याज़ डालकर करछुल से चलाते हुए भूनें।
- अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर भुने। मिश्रण तेल छोड़ने लगे तब समझना चाहिए कि मिश्रण पक गया है।

- अब काटा हुआ टमाटर फ्राइंग पैन में डालकर भूनें। टमाटर कच्चा न रह पाय।
- पिसा हुआ टमाटर फ्राइंग पैन में डालकर मिलाएं।
- पिसा हुआ प्याज़, अदरक, लहसुन फ्राइंग पैन में डालकर मिलाएं।
- मिश्रण में हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, गरम मसाला मिला दें। मिश्रण को करछुल से कुछ देर चलाकर मिला दें।

- अब एक कप 100 ml या आवश्यकता अनुसार पानी मिलाएं। रसा गाढ़ा या पतला करने के अनुसार पानी मिलाएं।
- रस/ ग्रेवी में स्वाद अनुसार नमक मिलाएं।
- अब तले हुए अंडों को रसा/ ग्रेवी में मिला दें। फ्राइंग पैन को एक ढक्कन से ढक कर 2 से 3 मिनट तक भाँप में पकने दें। आँच धीमी रखें।
- अब ढक्कन खोलकर रसा का स्वाद परख लें। आँच को बंध करें।
- अंडा करी तैयार है।
- करी के ऊपर धनिया पत्ता छिड़के।
- गर्म अंडा करी चावल, पराठा के संग परोसें।
अंडा करी के साथ परोसने के लिए
- लच्छा पराठा
- मसाला भात
टिप्स:
- अंडा उबलने के लिए पानी में विनेगर/ सिरका और नमक मिलाएं। यह करने से अंडे का छिलका ठीक से निकलता है। कच्चा अंडे की छिलका में अगर दरार है तो उबालतें समय कच्चा अंडा को जमने में मदत मिलता है।
- पानी गर्म होने के बाद कच्चा अंडा को पानी में डालें।
- अंडा करी के लिए बिना तले हुए अंडे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- रसा/ ग्रेवी पकाते समय गर्म पानी का इस्तेमाल करने से तापमात्रा संतुलित रहता है। भोजन पकाने की समय में भी बचत होता है। व्यंजन का स्वाद में वृध्दि होती है।
- कश्मीरी मिर्च पाउडर की उपयोग रसा में लाल रंग लाने के लिए किया जाता है।
- रसा में अंडा को डालतें समय पूरा या आधा काटकर भी दिया जा सकता है।
- व्यंजन पकाते समय नमक हमेशा अंतिम में पानी डालने के बाद मिलाएं। मसाला पकाते वक्त नमक मिलाने से फ्राइंग पैन पे मसाला चिपकने की संभावना रहती है।
- हरा मिर्च से बीज निकाल देने से मिर्ची की तीखा स्वाद कम हो जाता है।