
टेस्टी एगरोल रेसिपी को देख कर तैयार करें यह प्रसिद्ध व्यंजन।
यह व्यंजन को कोलकाता में खास लोकप्रियता प्राप्त है। रास्तों के किनारे में ठेलागाड़ी वाली दुकान में या कोई बड़ी रेस्टोरेंट में, हर जगह यह व्यंजन उपलब्ध है।
यह व्यंजन को सरलता से घर में तैयार किया जा सकता है। यह व्यंजन को तैयार करने में अधिक वक्त भी नहीं लगता है। नाश्ते के लिए या फिर घर में कोई भी अनुष्ठान के वक्त पर यह व्यंजन को फटाफट तैयार किया जा सकता है। यह व्यंजन को बनाने के लिए लगभग सारी सामग्री घर पर ही उपलब्ध मिलती हैं।
इस रेसिपी में यह व्यंजन को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | कोलकाता / भारतीय |
भोजन चुनाव | अंडाहारी |
व्यंजन नाम | एग रोल |
सामग्री तैयारी करने का समय | 15 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 10 Mins |
कुल समय | 25 Mins |
अंश भाग / पोरशन (8 रोल्स ) | 4 व्यक्ति के लिए |
टेस्टी एगरोल रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
रोटी (रैपर) के लिए सामग्री | |
मैदा | 250 gm |
सनफ्लॉवर तेल | 2 teaspoon |
नमक | स्वाद अनुसार |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
ऑमलेट के लिए सामग्री | |
अंडा (8 रोटी के लिए 8 अंडें) | 8 अंडे |
प्याज़ (बारीक लंबा कटा हुआ) | 100 gm |
गाजर (कसा हुआ) | 200 gm |
खीरा (बारीक कटा हुआ) | 1 खीरा |
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) | 4 मिर्च |
अदरक (कसा हुआ) | 1 teaspoon |
नमक | स्वादानुसार |
सॉस एवं चटनी | |
टोमेटो केचप | 4 teaspoon |
ग्रीन चिली सॉस | 4 teaspoon |
सेज़वान चटनी | 4 teaspoon |
व्यंजन तलने के लिए | |
सनफ्लॉवर तेल 8 teaspoon (आठ रोल तैयार करने के लिए) | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- मैदा में तेल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- मैदा में पानी डालकर मध्यम सख्त कर गूंथ लें।
- गूंथा हुआ मैदा पर थोड़ा तेल लगा दे।
- कुछ देर तक मैदा को भीगे कपड़े से ढक कर अलग रख दें।
- अब मैदा से कपड़ा हटाकर एक समान वजन की आठ लोई बना लें।

- एक लोई को बेलने के लिए लें। उसपर मैदा छिड़कें। उंगलियों से लोई को ज़रा दबा दें।
- अब बेलन से लोई को फैलाकर गोलाकार बेलें।
- जितनी हो सके रोटी पतली परत वाली बेलें।
- मध्यम आंच पर तव को गर्म करें। तव पर तेल डालकर अच्छी तरह फैल दें।(चित्र संख्या 7 को देखें)
- अब रोटी को तवा पर सेंकते हुए तलें।
- इस तरह सारी रोटियों को पकाकर तैयार करें।

- एक अंडे को फोड़कर गिलास में डालें।
- कटी हुई हरी मिर्च, नमक डालें।
- अंडे को अच्छी तरह से फेंटे।
- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन में एक टीस्पून तेल डालें और फैला दें। तेल गरम होने पर फेटें हुए अंडे को फ्राइंग पैन में डालकर पैन के किनारों में फैला दें।

- सेंकी व तली हुई रोटी को अंडे के ऊपर रखें और चिपकने दें। करछुल से रोटी के किनोरों को एवं केंद्र को दबा दें।
- रोटी को अंडा मिश्रण में चिपकने पर रोटी को पलट दें एवं हल्की भूरी होने तक सेंके और तलें।
- व्यंजन पक जाने पर फ्राइंग पैन से निकलकर टिश्यू पपर्क ऊपर रखें। अत्यधिक तेल निकल जाने दें।
- इस तरह बाकी सब भी तैयार करें।

- व्यंजन के रोटी की भाग को नीचे की ओर रखें एवं अंडे वाली परत को ऊपर की ओर रखें।
- टोमेटो केचप, ग्रीन चिली सॉस व्यंजन पर फैलाकर लगा दें।
- कसा हुआ गाजर, कटा हुआ प्याज़, खीरा ऑमलेट रोटी के ऊपर एक किनारे से दूसरे किनारे डालें।

- अब व्यंजन को गोल कर मोड़ें।
- इस तरह सारे रोल्स को तैयार करें।
- व्यंजन तैयार है।
- गरमा गर्म परोसें सेज़वान चटनी, टोमेटो केचप, ग्रीन चटनी के साथ।
टिप्स:
- यह व्यंजन के लिए आटा ज़रा नरम सख्त गूंथना है।
- लपेटन रोटी (रैपर) को बेलते समय मैदे का उपयोग संतुलित मात्रा में करें एवं अत्यधिक सूखे मैदे को झाड़ दें। अधिक मैदा रोल्स को और तेल को काला कर देता है।
- सामग्री की मात्रा आवश्यकता अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
- सॉस में नमक का स्वाद उपलब्ध रहता है। नमक मिलाते वक्त स्वाद को संतुलित करें।
- रोल्स की रोटियों को सेंकते और तलते वक्त तेल को अत्यधिक गर्म न होने दें। मध्यम आंच पर तलने से व्यंजन का परिणाम अधिक नरम होगा।
- रोटी को कड़क न होने दें। गोल करते वक्त रोटी टूट जायगी।
- यह रेसिपी में एक रोल तैयार करने के लिए एक रोटी में एक अंडे का उपयोग हुआ है। परन्तु पसंद अनुसार एक रोटी पर दो अंडे का उपयोग भी की जा सकता है।
- यह व्यंजन को गरमा गरम तुरंत सेवन करने पर अधिक स्वादिष्ट अनुभव होता है।