घर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी रुमाली रोटी | Rumali Roti Recipe in Hindi

रुमाली रोटी

रुमाली रोटी रेसिपी को देख कर तैयार करें यह व्यंजन।

यह व्यंजन बहुत प्रचलित एवं लोकप्रिय है। रेस्टोरेंट में हर कोई यह व्यंजन का सेवन करते हैं। इसे देख कर लगता होगा कि इसे तैयार करना कितना कठिन होगा, परंतु यह व्यंजन को सरलता से घर में तैयार किया जा सकता है। यह व्यंजन को तैयार करने में अधिक वक्त भी नहीं लगता है 

इस रेसिपी में यह व्यंजन को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन शैली / Cuisineउत्तर भारतीय / भारतीय
भोजन चुनावशाकाहारी 
व्यंजन नामरुमाली रोटी
सात्विक आहारहाँ
जैन व्यंजनहाँ
सामग्री तैयारी करने का समय 10 Mins 
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम20 Mins 
कुल समय 30 Mins
अंश भाग / पोरशन 4 व्यक्ति के लिए

रुमाली रोटी रेसिपी के लिए सामग्री |  ingredients

मैदा 300 gm
आटा 100 gm 
दूध 250 ml / आवश्यकता अनुसार
सनफ्लॉवर तेल (मैदा में मिलाने के लिए)2 teaspoon
नमकस्वाद अनुसार
पानी (वैकल्पिक)आवश्यकता अनुसार
Rumali Roti Recipe Step 5

घर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी रुमाली रोटी

Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Course Main Course
Cuisine Indian
Servings 4
Keyword रुमाली रोटी

विधि (प्रिपरेशन मेथड) 

Rumali Roti Recipe Step 1
  • मैदा में नमक और 2 टीस्पून तेल डालकर अच्छी तरह मिला दें।
  • दूध डालें।
Rumali Roti Recipe Step 2
  • दूध से मैदा को गूंथ लें। आवश्यकता होने पर पानी मिलाएं। मैदा को थोड़ा नरम सख्त कर गूंथे।
  • गूंथा हुआ मैदा में 1 टीस्पून  तेल लगा दे।
  • आधे घण्टे तक मैदा को भीगे कपड़े से ढक कर रख दें। 
  • अब मैदा से कपड़ा हटा दें। ऊपर से ज़रा मैदा छिड़क कर मैदा को और एक बार गूंथ लें।
Rumali Roti Recipe Step 3
  • फिर समान मात्रा में लोई बना लें।(चित्र संख्या 9-10 को देखें)
  • एक लोई को बेलने के लिए लेकर उसपर मैदा छिड़कें। उंगलियों से लोई को ज़रा दबा दें।
  • अब बेलन से लोई को फैलाकर बेलें। (कढ़ाई के उलट भाग के आकार के अनुसार रोटी को छोटी या बड़ी बेलें)।
  • रोटी पतली परत वाली बेलें।
Rumali Roti Recipe Step 4
  • आँच के ऊपर कढ़ाई को उल्टी करके रखें।
  • एक कटोरी में नमक पानी बनाकर गरम कढ़ाई के ऊपर छिड़कें। कढ़ाई को सूखे कपड़े से पोछ दें।
  • अब बेली हुई रोटी को कढ़ाई के ऊपर रखें। आँच को धीमी रखें।
  • रोटी के ऊपर बुलबुले आने पर दूसरी ओर पलट दें। आँच धीमी रखें अथवा रोटी जल सकती है।
Rumali Roti Recipe Step 5
  • रोटी के परत पर भूरा छाला आने पर समझना चाहिए पक गई है।
  • रोटी को बंद डब्बे में रखें। 
  • इस तरह सारे रोटियों को तैयार करें।
  • व्यंजन तैयार हो जाए तब आँच को बंद करें।
  • गरमा गर्म परोसें पनीर, चना या मनपसंद सब्ज़ी के साथ।

टिप्स:

  • यह व्यंजन सिर्फ आटा अथवा सिर्फ मैदा अथवा आटा- मैदा मिलाकर भी बनाया जा सकता है। यह व्यंजन के लिए आटा ज़रा नरम-सख्त गूंथना है।
  • गूंथा हुआ आटा को आधे घंटे तक फूलने देने से व्यंजन मुलायम बनता है। 
  • पराठा बेलते समय रसोईघर के प्लेटफार्म का उपयोग करें।
  • दूध का उपयोग करने से व्यंजन का परिणाम अच्छा होगा।
  • यह व्यंजन को परोसते समय उस पर पसंद अनुसार घी या मक्खन लगाएं। स्वाद में वृद्धि होगी।
  • यह व्यंजन को गरमा गरम तुरंत सेवन करें। ठंडा होने पर सख्त हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Scroll to Top