टमाटर प्याज की चटनी रेसिपी | Tomato Onion Chutney Recipe in Hindi |

Tomato Onion Chutney Recipe
Tomato Onion Chutney Recipe

विभिन्न प्रकार के चटनियों में टमाटर की चटनी (Chutney) को अधिक लोकप्रियता प्राप्त है।  हमारे घर में टमाटर को अलग-अलग प्रकार और विधियों से उपयोग में लाया जाता था। उन सब में प्याज़ टमाटर की चटनी एक अन्यतम है। आम तौर पे यह चटनी प्रधानतः इडली, डोसा, मेंदू वड़ा इत्यादि दक्षिणी प्रान्त के व्यंजनों के साथ परोसने की प्रचलन है। पर अपने स्वाद अनुसार दूसरे व्यंजनों जैसे कि मालाबार पराठा, लेमन राइस, दही चावल इत्यादि के साथ भी इसे परोसा जा सकता है।

यह चटनी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत उपादेय भी है। इस चटनी का बनावट मुलायम/ दरदरा, गाढ़ा और संतरा-लाल रंग होता है। 

तो आइए बनाते हैं टमाटर-प्याज़ की चटनी। निम्न में दिए हुए पद्धति अनुसरण करें;

व्यंजनशैली/Cuisine भारतीय /इंडियन
भोजन चुनावचटनी/ शाकाहारी
जैन व्यंजननहीं
सामग्री तैयारी करने का समय10  Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम 15 Mins
अंश भाग/पोरशन आवश्यकता अनुसार

सामग्री 

टमाटर (लाल पके हुए)200 gm 
प्याज़    100 gm
लहसुन      4 pcs
चना दाल   30 gm
उडद दाल सफेद30 gm
हल्दी पाउडर   ½ spoon
जीरा पाउडर   10 gm
धनिया पाउडर       10 gm
कश्मीरी मिर्च   2-4 pcs
गुड़    1 spoon
लाल मिर्च सुखी(बीज निकाला हुआ)1-2pcs
हरि मिर्च (बीज निकाला हुआ- वैकल्पिक)1 pcs
करी पत्ता 12पत्तें
निम्बू रस/ इमली रस/ विनेगर20/30 ml (स्वाद अनुसार)
नमकस्वाद अनुसार
सनफ्लॉवर तेल  1 चम्मच/ 5-7 ml
पानी     100 ml/ परिमाण अनुसार

तड़का के लिए सामग्री:

सरसों दाना एक चुटकी
करी पत्ता  6 पत्तें
सुखी लाल मिर्च  1 पीस
हींग एक चुटकी
सनफ्लॉवर तेलआधी चम्मच/ एक चम्मच

विधि (प्रिपरेशन मेथड) 

recipe step 1
  • फ्राइंग पैन पे एक चम्मच तेल गरम करके उड़द दाल, चना दाल को दो से तीन मिनट तक हल्का भूरा कर भून लें।
  • भुने हुए दाल में प्याज़, लाल मिर्च, कश्मीरी मिर्च, 6 करी पत्ता, लहसुन हरा मिर्च को दो से तीन मिनट तक माध्यम आंच पे भून लें। 
  • टमाटर को मिला दें और नरम होने तक भूनते रहें।
Recipe Step 2
  • जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गुड़,नमक मिला दें। मसाला मिश्रण को चलाते रहें।
  • टमाटर गल जाने पर 100 ml या आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर कुछ देर उबलने दें। 
  • मसाला मिश्रण गाड़ा हो जाय तब निम्बू रस/ इमली पानी/ विनेगर मिला दें। नमकीन-खट्टा- हल्का मीठा चटपटा स्वाद परख लें।
  • गैस बंध करें। मिश्रण को ठंडा होने दें।
Recipe Step 3
  • मिश्रण ठंडा होने पर मिक्सी में बिल्कुल महीन कर पीस लें।
  • मिक्सी जार से चटनी मिश्रण को निकालकर एक अलग बर्तन में रखें।
  • फ्राइंग पैन पे एक चम्मच तेल गरम करके राई, करी पत्ता, एक सूखा लाल मिर्च,हींग का तड़का लगाकर चटनी पे तड़का डालें।
  • चटनी तैयार है। इडली, डोसा, मेंदू वड़ा, भजिया, पराठा, इत्यादि के संग परोसें।
  • चटनी को हवा रहित डिब्बी में भरकर फ्रिज में रखें। दो से तीन दिन तक इस्तेमाल करने योग्य रहेगा।
Tomato Onion Chutney Recipe
Tomato Onion Chutney Recipe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top