
वेज मंचूरियन रेसिपी को देख कर तैयार करें यह स्वादिष्ट व्यंजन। यह व्यंजन को तैयार करना बहुत सरल है। यह व्यंजन को बनाने के लिए अधिक सामग्री की आवश्यकता भी नहीं होती।
यह रेसिपी बिना प्याज़ लहसुन की है जिससे यह व्यंजन को कोई भी अनुष्ठान या शुभ कार्य में तैयार किया जा सकता है। इसका स्वाद उतना ही चटपटा और रुचिकर होता है।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | भारतीय चाइनीज |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / मुख्य भोजन |
व्यंजन नाम | वेज मंचूरियन |
सात्विक आहार | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 15 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
कुल समय | 30 mins |
अंश / पोर्शन | 2 व्यक्ति के लिए |
वेज मंचूरियन रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
मंचूरियन बॉल्स तैयार करने के लिए सामग्री: | |
पत्ता गोभी (बारीक कटे हुए) | 100 gm |
गाजर (कसा हुआ) | 80 gm |
शिमला मिर्च | 50 gm |
अदरक (कसा हुआ) | 1 teaspoon |
सोया सॉस | 1 tablespoon |
ग्रीन चिल्ली सॉस | 1 teaspoon |
रेड चिल्ली सॉस | 1 teaspoon |
कॉर्नफ्लोर (2 tablespoon पानी में घोलें) | 2 teaspoon |
मैदा | 3 tablespoon |
नमक | स्वादानुसार |
सनफ्लावर तेल (तलने के लिए) | आवश्यकता अनुसार |
ग्रेवी तैयार करने के लिए सामग्री | |
पत्ता गोभी (बारीक कटे हुए) | 2 tablespoon |
शिमला मिर्च | 1 tablespoon |
अदरक (कसा हुआ) | 1 teaspoon |
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) | 2 मिर्च |
सोया सॉस | 1 tablespoon |
ग्रीन चिल्ली सॉस | 1 tablespoon |
रेड चिल्ली सॉस | 1 tablespoon |
नमक | स्वादानुसार |
सनफ्लावर तेल | 2 teaspoon |
सजावट के लिए | |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)
मंचूरियन बॉल्स तैयार करने की विधि

- सब्ज़ियों को बारीक काटकर मिला लें।
- सोया सॉस डालकर मिला दें।
- रेड चिल्ली सॉस मिला दें।

- ग्रीन चिल्ली सॉस डालकर मिला दें।
- मैदा और कॉर्नफ्लोर को डालकर मिला दें।
- सब्ज़ियों के अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा चिपचिपा मिश्रण तैयार कर लें।

- मिश्रण तैयार है।
- मध्यम आंच पर कढ़ाही में आवश्यकता अनुसार तेल गरम करें।
- अब सब्ज़ी मिश्रण के छोटे-छोटे आकार में लड्डू बनाकर तेल में डालें। सुवर्ण भूरा होने तक तलें।
- बॉल्स तल जाने पर तेल से निकालें।

- अब बॉल्स को टिश्यू पेपर पर रखें। अत्यधिक तेल निकल जाने दें।
- अलग रखें।
ग्रेवी तैयार करने की बिधि
- अब माध्यम आंच पर फ्राइंग पैन को रखें। दो चम्मच तेल डालकर गरम करें।
- फ्राइंग पैन में कसा हुआ अदरक डालकर थोड़ी देर भूनें।
- कटी हुई सब्ज़ियों को फ्राइंग पैन में डालकर कुछ देर करछुल से चलाकर मिला दें। आँच धीमी रखें। सब्ज़ियों को गलाना नहीं है, यह ध्यान रखें।

- कटी हुई हरी मिर्च, रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली सॉस, सोया सॉस सब्ज़ी में डालकर मिला दें।
- अब घुले हुए कॉर्नफ्लोर को सब्ज़ी में डालकर मिला दें।
- स्वाद को परख लें। स्वाद नमकीन, थोड़ा खट्टा और हल्का मीठा होना चाहिए। आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित कर लें।
- ग्रेवी को पसंद अनुसार गाढ़ा या पतला घनत्व किया जा सकता है। (यह रेसिपी में गाढ़ा ग्रेवी किया गया है)
- ग्रेवी तैयार है।

- अब तैयार ग्रेवी में तले हुए बॉल्स को डालें।
- बॉल्स को ग्रेवी में थोड़ी देर पकने दें। आँच धीमी रखें।
- बॉल्स में रसा जाने पर दोबारा स्वाद को परख लें।
- आवश्यकता पड़ने पर स्वाद को संतुलित करें।
- व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- उपर से कटा हुआ धनिया पत्ता छिड़कें।
- गरमा गर्म परोसें नूडल, राइस या पराठे के साथ।
टिप्स:
- यह व्यंजन में प्याज, लहसुन का उपयोग नहीं किया गया हैं। पसंद अनुसार प्याज़ लहसुन को मिलाया जा सकता है। हरा प्याज़ (स्प्रिंग अनियन) भी मिलाया जा सकता है।
- प्याज़ लहसुन के उपयोग न करने से भी यह व्यंजन उतना ही स्वादिष्ट बनता है जितना प्याज़ लहसुन का उपयोग करने से होता है।
- सात्विक व्यंजन में प्याज, लहसुन का उपयोग न करें।
- यह रेसिपी से बने व्यंजन कोई भी शुभ कार्य में सेवन किया जा सकता है।
- जैन भोजन में प्याज़, लहसुन, अदरक एवं जमीन के नीचे मिलने वाली सब्ज़ी, कंद, मूल इत्यादि का उपयोग करना निषेध है।
- सॉस में नमक रहता है। इसलिए व्यंजन में अलग से नमक मिलाने से पहले स्वाद को अवश्य परख लें।
- कॉर्नफ्लोर को सदा साधारण पानी में घोलें।